शेखपुरा में कला संगम शुरू, पटना कलस्टर के 20 नवोदय विद्यालयों के 400 छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते बालिकाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura Kala Sangam : शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में पटना कलस्टर के 20 विद्यालयों के 400 छात्र-छात्राओं का 'कला संगम' शुरू हो गया है. 'शिक्षा में कला' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं शास्त्रीय नृत्य, गायन और लोक संगीत जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Sheikhpura Kala Sangam : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा में मंगलवार को पटना कलस्टर के 20 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का कला संगम शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने किया. उन्होंने सभी 20 विद्यालयों से पहुंचे 400 प्रतिभागियों और उनके शिक्षकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की.

विज्ञापन

प्राचार्य ने किया प्रतिभागियों का स्वागत

स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से कला संगम को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. विद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्राचार्य विनय कुमार ने जिलाधिकारी समेत सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

कला संगम में दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा

प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि ‘शिक्षा में कला’ की थीम के तहत छात्र-छात्राओं के कला संगम का आयोजन विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है. प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल और समूह शास्त्रीय नृत्य, गीत-संगीत, गायन, लोक गीत-संगीत और सामूहिक जनजातीय गीत-संगीत जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

सांस्कृतिक विकास के बिना सर्वांगीण विकास संभव नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि सांस्कृतिक विकास के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. सभ्यता, संस्कृति और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

जिलाधिकारी ने जिले में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार जिले की सभी पंचायतों में खेल मैदान, व्यायामशाला समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है.

प्रतिभागियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की अपील

जिलाधिकारी ने पटना कलस्टर से पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की. उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और कला संगम के अनुभव का लाभ उठाने को कहा.

Also Read : शेखपुरा : LPG सिलेंडर को लेकर बदला नियम, ग्रामीण उपभोक्ता अब 25 दिन में करा सकेंगे रिफिल, डीलरों को भेजी गई सूचना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन