शेखपुरा में 'अजय' मोबाइल ऐप से आदर्श ग्राम योजना का सर्वे तेज, देवपुरी गांव में 159 घरों का सर्वे पूरा

देवपुरी गांव में अजय ऐप पर सर्वे करते अधिकारी व कर्मी
Sheikhpura News : प्रधानमंत्री की आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा जिले में 'अजय' मोबाइल ऐप से सर्वे का कार्य तेज़ी से चल रहा है. देवपुरी गांव में 159 घरों का सर्वे पूरा हो चुका है, जो ग्राम विकास की नींव रखेगा.
Sheikhpura News : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत संचालित आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शेखपुरा जिले में 'अजय' मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है. जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर चयनित गांवों में सर्वे कर ग्राम विकास योजना तैयार की जा रही है.
देवपुरी गांव में लगभग पूरा हुआ सर्वे
इसी क्रम में अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव में सर्वेक्षण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार गांव के करीब 159 घरों का सर्वे किया जा चुका है. सर्वे के माध्यम से गांव की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास संबंधी जरूरतों का आकलन किया जा रहा है.
जिले के 21 गांवों का हुआ है चयन
जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के लिए जिले के 21 गांवों का चयन किया गया है. योजना में उन्हीं गांवों को शामिल किया गया है, जहां वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी कम से कम 40 प्रतिशत अथवा 500 या उससे अधिक है. सर्वे के आधार पर पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, बिजली, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, आजीविका और कौशल विकास सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के 50 मानकों पर ग्राम विकास योजना तैयार की जाएगी.
ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद मिलेगा अंतिम अनुमोदन
तैयार की गई ग्राम विकास योजना को पहले ग्राम सभा से स्वीकृति दिलाई जाएगी. इसके बाद जिला स्तर पर अंतिम अनुमोदन प्रदान किया जाएगा, ताकि चयनित गांवों का समग्र और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके.
सर्वे अभियान में कई अधिकारी रहे मौजूद
देवपुरी गांव में चलाए गए सर्वे अभियान के दौरान कल्याण पदाधिकारी रिचा शिवानी, पंचायत सचिव अर्जुन राउत, पंचायत रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, किसान सलाहकार कुमारी शबनम, विकास मित्र रीना कुमारी, आवास सहायक सुधीर रविदास, डाटा ऑपरेटर गौरव कुमार तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे.
Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










