शेखपुरा में एड्स मरीजों की खोज के लिए 2 महीने का विशेष अभियान, अब तक 500 का चल रहा इलाज
निकाली रैली | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा जिले में एड्स पीड़ितों को खोजने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील की. यह अभियान गांव-गांव और कॉलेजों तक पहुंचेगा, जहाँ स्क्रीनिंग भी की जाएगी.
Sheikhpura AIDS Awareness Campaign : शेखपुरा जिला में शुरू हुए दो माह के विशेष एड्स रोगियों को खोजने हेतु विशेष अभियान को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई. स्थानीय सदर अस्पताल से रैली निकली, जिसे सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
आपके शहर में
रैली का मार्ग और शामिल प्रतिभागी
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरमणि भारती, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, एड्स कार्यक्रम परामर्शी सुनीता कुमारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों तथा जीएनएम स्कूल व पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
रैली सदर अस्पताल से निकल कर पटेल चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल वापस आई. रैली में शामिल सभी लोग लोगों से एड्स जैसे खतरनाक रोग से बचने की सलाह दे रहे थे और इसके लिए जागरूक होने की अपील लोगों से की.
गांव-गांव और कॉलेजों में चलेगा अभियान
इस बाबत सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार ने बताया कि अगले दो माह तक पूरे जिले के गांव-गांव, टोला-मुहल्ले में अभियान चलाकर एड्स पीड़ित लोगों की खोज की जाएगी. इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में शिविर लगाया जाएगा, साथ ही स्क्रीनिंग की जाएगी.
जिले में मरीजों की संख्या का आंकड़ा
उन्होंने बताया कि इस जिले में अब तक 500 एड्स रोगियों का इलाज चल रहा है, जिन्हें मुफ़्त में दवा उपलब्ध कराई जा रही है. जबकि 8 माह के अंदर 30 नए रोगी मिले हैं.
जेल के कैदियों में मिले एड्स के लक्षण
वहीं खास बात यह है कि गत अगस्त में शेखपुरा जेल में बंद कैदियों में 3 पुरुष कैदियों में एड्स का लक्षण पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए