शेखपुरा: रोटरी क्लब ने डीएवी पब्लिक स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान, लगाए गए 50 फलदार और छायादार पौधे

Updated:
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने डीएवी स्कूल में किया पौधारोपण,

पौधारोपण के अवसर पर उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार और छायादार 50 पौधे लगाए गए।

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में एक वृहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार कुल 50 पौधे लगाए गए. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पेड़-पौधे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं. क्लब लगातार सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति दे रहा है.

प्राचार्या ने की रोटरी क्लब की सराहना

पौधारोपण अभियान में डीएवी स्कूल की प्राचार्या सुधा झा मुख्य रूप से मौजूद रहीं. उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है. स्कूल प्रशासन इन पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण का पूरा संकल्प लेता है. इस सराहनीय कार्य को सफल बनाने में रोटरी क्लब और स्कूल परिवार के कई गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया, जिनमें मुख्य रूप से रोहित प्रसाद सिंह (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल), सुधा झा (प्राचार्या, डीएवी स्कूल), संजय कुमार, संजीव कुमार, प्रिंस पी. जे., शंभू मंडल तथा अविनाश कुमार रंजन इत्यादि उपस्थित थे.

पौधों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और स्कूल के बच्चों ने मिलकर लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन