शेखपुरा से अपहृत छात्रा हाजीपुर के अस्पताल से बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन माह पूर्व गायब महिला बरामद

शेखपुरा की मेहूस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हाजीपुर के एक निजी अस्पताल से तीन माह पूर्व अपहृत बीए की छात्रा को बरामद किया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय मेहूस थाना पुलिस ने वैशाली जिला के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर शहर के एक निजी हॉस्पिटल में छापेमारी कर तीन माह पूर्व अपहृत एक बीए की छात्रा को बरामद कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अपहर्ता (आरोपी) को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बरामद छात्रा और गिरफ्तार युवक को पुलिस निगरानी में गुरुवार को शेखपुरा लाया गया, जहां छात्रा को पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी की निगरानी में बयान दर्ज कराने के लिए सिविल कोर्ट भेजा गया.

छापामारी दल का नेतृत्व मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने किया.

3 माह पूर्व शेखपुरा बाजार जाने के दौरान हुई थी लापता

इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 3 माह पहले 19 वर्षीया युवती अपने घर से शेखपुरा बाजार जाने के नाम पर निकली थी. उस दिन के बाद जब युवती घर वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

मामले में निकटवर्ती नवादा जिले के नवादा शहर स्थित गढ़ पर मोहल्ला निवासी अजय लाल के पुत्र कृष्ण मुरारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

मोबाइल लोकेशन और फोटो के आधार पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती युवक के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हुई थी. फरार होने के बाद दोनों हाजीपुर में छुपकर रह रहे थे.

गिरफ्तार युवक के मोबाइल के फोटो व लोकेशन के आधार पर दोनों को हाजीपुर के एक निजी अस्पताल से बरामद किया गया, जहां युवती की तबीयत खराब होने के कारण युवक उसे इलाज के लिए ले गया था.

ननिहाल में हुआ था प्यार

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक युवती के ननिहाल का रहने वाला है. एक साल पहले ननिहाल गई युवती का संपर्क युवक से हुआ था और तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Also Read : शेखपुरा में नीट पेपर लीक और पुलिसिया दमन के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, देखें वीडियो..


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन