शेखपुरा में जीविका दीदियों को परिवार नियोजन की दी गई जानकारी, 15 महिलाओं ने लगवाई अंतरा सूई

Updated:
विज्ञापन

परिवार नियोजन कैंप में शामिल जीविका दीदी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड में जीविका समूह ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिवार नियोजन कैम्प लगाया. इस कैम्प में 15 महिलाओं ने अंतरा की सूई लगवाई और गर्भनिरोधक साधनों का निःशुल्क वितरण किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत नारी कल्याण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिवार नियोजन कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं को जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण और स्थिरता लाने के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

कैंप में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ साधनों का प्रदर्शन एवं निःशुल्क वितरण भी किया गया.

15 महिलाओं ने लगवाई अंतरा की सूई, बांटे गए गर्भनिरोधक साधन

कार्यक्रम में मौजूद चेवाड़ा प्रखंड के जीविका बीपीएम सरयू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा जीविका की सहयोगी संस्था पीएफआई के संयुक्त सहयोग से जीविका दीदियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में विस्तार से समझाया गया.

जागरूकता के सकारात्मक परिणाम स्वरूप कैंप में पहुंचीं 15 महिलाओं ने स्वेच्छा से अंतरा की सूई लगवाई. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियां एवं कंडोम का निःशुल्क वितरण किया गया.

महिलाओं व जीविका कैडर ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस जागरूकता सह नियोजन कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका कैडर के साथ-साथ उस संकुल संघ क्षेत्र के जीविका कर्मियों एवं अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन