शेखपुरा: बारिश में घर के आंगन में पहुंचा स्पेक्टिकल कोबरा, प्रखंड प्रमुख ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ते खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारिश के मौसम में सांपों का घरों में पहुंचना आम है. खूंटी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने अपने घर के आंगन में घुसे स्पेक्टेकल कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. उन्होंने सांपों को मारने के बजाय सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की अपील की है.

विज्ञापन

Shiekhpura Snake Rescue: बारिश के मौसम में सांपों के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है. मंगलवार को चाईबासा के लुपुंगगुटू गांव में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के घर के आंगन में स्पेक्टिकल कोबरा (नाग सांप) पहुंच गया. सांप को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि जंगल की ओर से भटकते हुए सांप घर के आंगन तक पहुंचा था. इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख का दूसरा सफल रेस्क्यू

सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि यह उनका दूसरा सफल सांप रेस्क्यू है. इससे पहले उन्होंने एक अजगर का भी सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा था. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर भटकते हुए घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं.

उन्होंने कहा कि सांप प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इसलिए उन्हें मारने के बजाय सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ना चाहिए.

सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ते खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा | Prabhat Khabar Network
सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ते खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा

सांप दिखे तो नहीं करें छेड़छाड़

सिद्धार्थ होनहागा ने लोगों से सांप को छेड़ने या हाथ से पकड़ने का प्रयास नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जान का खतरा हो सकता है. रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और अंधेरे में टॉर्च लेकर ही बाहर निकलने की सलाह दी.

खेतों में जाते समय बरतें सावधानी

उन्होंने कहा कि खेतों में जाते समय जूते-चप्पल पहनें और साथ में लाठी रखें. सांप के काटने पर झाड़-फूंक या ओझा-गुनी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. ऐसी स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन