Smart Meter और भूमि सर्वे को लेकर आया बड़ा अपडेट, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Oct 2024 10:01 PM
Smart Meter New Rule
Smart Meter: शेखपुरा डीएम ने 15 नवंबर तक सभी कार्यालय में स्मार्ट मीटर अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया.
Smart Meter: शेखपुरा डीएम ने आज जिला एवं प्रखंड में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में विधुत स्मार्ट मीटर लगाए जाने से संबंधित अब तक की प्रगति की समीक्षा की.उन्होंने 15 नवंबर तक सभी कार्यालय में स्मार्ट मीटर अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त सभी पंचायत के मुखिया से समन्वय स्थापित कर जनप्रतिनिधि के यहां भी स्मार्ट मीटर लगवाने को कहा.डीएम ने उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्लूजेसी,एमजेसी,एलपीए से संबंधित न्यायालय वादों को प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के जनता दरबार, जिला जनता दरबार आदि से प्राप्त आम लोगों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा. किसी भी मामले का निष्पादन में गुणवत्ता का जरूर ध्यान दे ,इसका भी उन्होंने ध्यान रखने को कहा है.उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को कार्यालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.सभी अंचल अधिकारी संबंधित पदाधिकारी से समन्वय बनकर जमीनी प्रतिवेदन शीघ्र भेजे.

दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन मामलों को लेकर क्या निर्देश
शेखपुरा डीएम ने सभी अंचलाधिकारी को दाखिल खारिज एवं परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही ई मापी के आवेदन भी शून्य करने को कहा है. साथ ही सभी कार्यालय में सेवांत लाभ से सम्बंधित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारी,कर्मचारी के रिटायर होने से पहले ही उनको सेवांत लाभ देने के लिए करवाई पूर्ण करने को कहा गया है.डीईओ को शिक्षा विभाग में संचालित सभी योजनाओं एवं उनके वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया. समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ-साथ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करने का निर्देश दिया. साथ ही उसका जांच प्रतिवेदन भी नियमित रूप से उन्हें उपलब्ध कराने को कहा.
नीलाम पत्रवाद मामलों का सुनवाई कर करें कारवाई
नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह कम से कम 02 दिन मामलों की सुनवाई कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मिशन कर्म योगी के तहत आई गॉट प्लेटफार्म पर निबंधन एवं प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 39 लोगों द्वारा निबंधन कराया गया है. डीएम ने शीघ्र सभी लोगों को निबंधन कराने का निर्देश दिया.
उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर नाराजगी
डीएम ने जातीय जनगणना में विभिन्न विभागों द्वारा व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी प्रकट की तथा 24 घंटा के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को निर्देशित किया. इसके लिए उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी से समन्वय बनकर इसको समेकित करने को कहा गया है. डीएम ने इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से परियोजना बनाने एवं उसे अमल में लाने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- चुनाव लड़ने से रोक रहे बाहुबली और माफिया
पटना के इन प्राइवेट स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, लिस्ट जारी, जानें वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










