हादसों में स्वास्थ्यकर्मी समेत दो की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर शेखपुरा -सिकंदरा पथ पर सिझौडी गांव मोड़ के समीप पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर 40 वर्षीय नारायण यादव की मौत हो गयी. वहीं महुली पथ पर पटेल चौक से पांच सौ गज दूर रेलवे गुमटी […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर शेखपुरा -सिकंदरा पथ पर सिझौडी गांव मोड़ के समीप पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर 40 वर्षीय नारायण यादव की मौत हो गयी. वहीं महुली पथ पर पटेल चौक से पांच सौ गज दूर रेलवे गुमटी के पार बाइक और ऑटो की भिडंत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस घटना में सीएस ऑफिस के कर्मी पंकज कुमार की मौत हो गयी. मृतक निकटवर्ती लखीसराय जिले लालपुर गांव निवासी स्व. जंगली यादव का पुत्र बताया गया. वह अपने गांव से पैदल तधाड़ी गांव स्थित ग्रामीण बैंक जाने के लिए निकला था.
तभी शेखपुरा की तरफ से सामानों से लदे एक छोटा ट्रक के चपेट में आकर घायल हो गया. घटना में घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते मे ही हो गयी. इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष मो नजबुल खान ने बताया कि युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. जबकि चालक भागने में सफल रहा. घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. युवक नवादा जिले के बाली गांव का रहने वाला बताया गया है. उसका ननिहाल अरियरी प्रखंड के डीहा गांव था.
घटना तब घटी जब कर्मी अपने बाइक पर सवार होकर ननिहाल जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि मृत स्वास्थ्यकर्मी की मां पूर्व में एएनएम थी, जिनके असामयिक निधन के बाद इसको अनुकंपा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर नौकरी मिली थी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग भी घायल हो गये थे.
उधर नगर थाना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर बीती रात्रि ऑटो- बाइक भिड़ंत की घटना में मौत के शिकार बने पंकज कुमार की असामयिक मौत पर सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी.
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शरदचंद, सदर पीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ प्रतिभा झा, डॉ नीलिमा रूखयार, स्वास्थ्य कर्मचारियों में अनिल कुमार, सुशांत कुमार, मुरारी कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुरारी कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, यदु प्रसाद, रामाधार कुमार, मानिकचंद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन