घरेलू कलह में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत

अरियरी(शेखपुरा) : अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया. तीनों को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन सभी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत […]
अरियरी(शेखपुरा) : अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया. तीनों को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन सभी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में राजकुमार चौधरी की पत्नी सुमन देवी ने खुद जहर खाने के बाद दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया. इससे सुमन देवी, दोनों बच्चे पांच वर्षीय पीहू कुमारी तथा छह वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गयी.
जहर खाने के बाद तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान बिहारशरीफ पहुंचते ही तीनों ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










