उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम : 15 को शिवहर जिले में तीन प्रखंड में तीन नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम : 15 को शिवहर जिले में तीन प्रखंड में तीन नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन 

डीएम प्रतिभा रानी

शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में 15 जुलाई को नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन होगा। अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

Sheohar News: राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल के तहत शिवहर जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. जिले के तीन नए डिग्री कॉलेजों का विधिवत उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

तीन प्रखंडों में शुरू होंगे नए डिग्री कॉलेज

जिला प्रशासन के अनुसार पिपराही प्रखंड के मध्य विद्यालय शीतलपट्टी परिसर, डुमरी कटसरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलकाहां परिसर और पुरनहिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराही जगदीश परिसर में नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की गई है. उद्घाटन समारोह को लेकर तीनों स्थानों पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

211 नए डिग्री कॉलेजों के अभियान का हिस्सा

शिवहर में शुरू होने वाले ये तीनों कॉलेज बिहार सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत पूरे राज्य में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की जा रही है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है.

अब तक 32 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

तीनों कॉलेजों में अब तक कुल 32 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिला प्रशासन को उम्मीद है कि उद्घाटन के बाद नामांकन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी. स्थानीय स्तर पर कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

डीएम ने युवाओं से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले के युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से 15 जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह शिवहर के लिए ऐतिहासिक अवसर है और युवाओं को इसका भरपूर लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द नामांकन कराना चाहिए. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रधानाध्यापक और संबंधित अधिकारी नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे.

तीनों कॉलेजों में नियुक्त किए गए प्राचार्य

पिपराही प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष (बर्सर) डॉ. फारुक होंगे. पुरनहिया प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जयकांत सिंह और कोषाध्यक्ष (बर्सर) डॉ. उपेंद्र प्रसाद बनाए गए हैं. वहीं डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष (बर्सर) डॉ. मंजूर मलिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है.


विज्ञापन
Manish Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Manish Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन