12 जुलाई की परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

ब्रीफिंग के दौरान डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

12 जुलाई को होने वाली मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

विज्ञापन

Sheohar News: समाहरणालय के संवाद कक्ष में शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत 12 जुलाई को आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग की गई. जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा. अधिकारियों को परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त कराने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निष्पक्ष परीक्षा कराने पर जोर

डीएम और एसपी ने केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, उड़नदस्ता दल और वीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और व्यवस्थित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

जैमर, CCTV और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे. परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी. मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

देर से आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन