Sheohar News: विद्यार्थी सहयोग शिविर को लेकर अधिकारियों-कर्मियों को ट्रेनिंग, वार्डन व प्रभारियों को मिले आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी गण व अन्य

शिवहर समाहरणालय में विद्यार्थी सहयोग योजना के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अधिकारियों को नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और विभागीय पोर्टल के संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई. योजना का लाभ लेने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में गुरुवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संबंधित अधिकारियों, प्रभारियों और तकनीकी कर्मियों को विद्यार्थी सहयोग योजना की नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा विभागीय पोर्टल के संचालन की विस्तृत तकनीकी जानकारी देना रहा. प्रशिक्षण सत्र में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (DIO) द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को बिंदुवार प्रशिक्षित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की समझाई गई प्रक्रिया

प्रशिक्षण के दौरान आधिकारिक वेबसाइट sahyog.bihar.gov.in पर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को लाइव डेमो के जरिए समझाया गया.

अधिकारियों को अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. विभागीय पोर्टल पर शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने की विशेष व सुलभ सुविधा दी गई है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे.

अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित, जागरूकता पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान आवेदन की पात्रता और शर्तों को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कार्यशाला के उपरांत उपस्थित सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने स्तर से विद्यार्थियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ससमय छात्रों का ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.

प्रशिक्षण में ये अधिकारी व कर्मी रहे उपस्थित

इस प्रशिक्षण सत्र में जिले भर के विभिन्न शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों के इंस्ट्रक्टर, विभिन्न छात्रावासों के वार्डन व छात्रावास अधीक्षक, प्रभारी प्राचार्य, डाटा एनालिस्ट सहित जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र के संबंधित कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दो जुड़वां बेटों को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम, नर्सिंग होम में हंगामे के बाद उठे सवाल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन