शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एवं गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

शिवहर पुलिस ने चोरी, दहेज हत्या और गांजा तस्करी के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की. चोरी का मामला 48 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपित पकड़े गये, जबकि दहेज हत्या में तीन और 3.4 किलो गांजा के साथ तीन लोग गिरफ्तार हुए.

विज्ञापन

शिवहर न्यूज: जिले में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ शिवहर पुलिस ने एक साथ तीन बड़ी कार्रवाइयां की हैं. फतेहपुर में चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद हुआ. वहीं पिपराही में दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपित पकड़े गये. शिवहर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में पुलिस ने 3.4 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

48 घंटे में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र में 17 अगस्त की रात एक घर से लैपटॉप, दुकान की चाबी, सिम कार्ड, 60 हजार रुपये नकद और ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर चोरी हो गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया.

एफएसएल और डीआईयू की टीम के सहयोग से घटनास्थल से वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये. इसके आधार पर पुलिस ने मिंटू कुमार उर्फ गोल्ड कुमार और मनु कुमार को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर, चाबी का गुच्छा, दो सिम कार्ड, 40,900 रुपये नकद, काले रंग का बैग और दो मोबाइल बरामद किये हैं. दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

दहेज हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार

पिपराही थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मृतका के पिता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने एफएसएल और डीआईयू की मदद से साक्ष्य जुटाये. इसके बाद यार मोहम्मद, नेक मोहम्मद और खतीजा खातून को गिरफ्तार किया गया. तीनों बशहिया शेख गांव के रहने वाले बताये गये हैं.

जाफरपुर में 3.4 किलो गांजा बरामद

शिवहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाफरपुर स्थित एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान 3.4 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है.

मौके से दो मोबाइल फोन और 1,827 रुपये नकद भी बरामद किये गये. पुलिस ने मामले में मंतार देवी, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

तीनों मामलों में जांच तेज

पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के साथ पुलिस उनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.ॉ

यह भी पढे़ं:

Sheohar News: राम जानकी पथ निर्माण को लेकर 4 मौजों का स्थलीय निरीक्षण, 5 सदस्यीय कमेटी ने परखी भूमि की प्रकृति


विज्ञापन
Md.Maksud Alam

लेखक के बारे में

By Md.Maksud Alam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन