Sheohar: स्वास्थ्य सेवाओं में शिवहर पूरे बिहार में नंबर-1, 110 में से 106 अंक पाकर राज्य में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

शिवहर के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल

शिवहर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. 106 अंक प्राप्त कर, जिले ने डॉक्टर कंसल्टेशन, वाइटल पैरामीटर रिकॉर्डिंग और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन जैसे प्रमुख मानकों पर 100% उत्कृष्टता दिखाई है.

विज्ञापन

Sheohar News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और ऑनलाइन सेवा उपलब्धता के कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए शिवहर जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हालिया राज्यस्तरीय मूल्यांकन रैंकिंग में शिवहर जिले ने कुल 110 अंकों में से 106 अंक हासिल कर राज्यभर में अपनी उत्कृष्टता साबित की है. जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खुशी की लहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीम भावना और अथक प्रयासों का परिणाम: सीएस व डीपीआरओ

सिविल सर्जन डॉ. आरके सिंह के हवाले से जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) अहमर अब्दाली ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाने के सामूहिक संकल्प का परिणाम है.

जिला प्रशासन ने इस सफलता के लिए सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) और स्वास्थ्य प्रबंधकों के योगदान की जमकर सराहना की है. सरोजा सीताराम सदर अस्पताल से लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और उपकेंद्रों पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं.

अस्पतालों में 100% डॉक्टर कंसल्टेशन, वेटिंग टाइम घटाकर हुआ 20 मिनट

जारी मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, शिवहर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों का शत-प्रतिशत 'डॉक्टर कंसल्टेशन' अब डिजिटल रूप से ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है.

इसके साथ ही 99.97% मरीजों के वाइटल पैरामीटर्स (रक्तचाप, पल्स, तापमान आदि) सफलतापूर्वक ऑनलाइन रिकॉर्ड हो रहे हैं, जिससे मरीजों की सटीक निगरानी संभव हो सकी है. जिले के अस्पतालों में मरीजों का औसत प्रतीक्षा समय (वेटिंग टाइम) घटकर मात्र 20 मिनट रह गया है, जो त्वरित और मरीज-केंद्रित सेवा को दर्शाता है.

प्रमुख मानकों में शिवहर का उत्कृष्ट प्रदर्शन:

  • डॉक्टर कंसल्टेशन: 100%
  • वाइटल जांच रिकॉर्डिंग: 99.97%
  • एचएससी एवं आशा अडॉप्शन: 100%
  • बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन: 100%
  • डाइट एवं किचन सेवाएं: 100%
  • मरीजों का औसत प्रतीक्षा समय: 20 मिनट
  • औसत यात्रा समय: 28 मिनट
  • आईपीडी स्थिति / कुल भर्ती: 86.80%
  • दवा पर्ची एवं वितरण: 85.25%
  • लिनेन एवं लॉन्ड्री सेवाएं: 83.33%

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन