अभियान नया सवेरा 3.0'' के तहत पुलिस कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य  | Prabhat Khabar Network

शिवहर पुलिस लाइन में अभियान नया सवेरा 3.0 के तहत पुलिस कर्मियों को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

शिवहर. पुलिस लाइन शिवहर में गुरुवार को ''अभियान नया सवेरा 3.0'' के तहत बिहार पुलिस बल के जवानों और पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसपी शैलेन्द्र सिंह ने की. यह कार्यक्रम बाल अधिकार, बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों पर आधारित था, जिसका संचालन ''सवेरा स्वयंसेवी संगठन'' के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस कर्मियों को मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्य वक्ता के रूप में सवेरा संगठन के सचिव मोहन कुमार ने जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट की बारीकियां समझाते हुए बाल मित्र पुलिसिंग पर जोर दिया. वहीं, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रानी कुमारी ने संकट में फंसी महिलाओं के अधिकारों और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. संगठन की विधिक सलाहकार नंदनी कुमारी ने पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस की जवाबदेही और लापरवाही पर होने वाली कानूनी कार्रवाई से अवगत कराया. कार्यक्रम में अधिकार मित्र अंकित कुमार और रामकृष्ण विकास ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में बताया. अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस सीख को जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया. मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन