गश्ती के दौरान पेड़ से टकरायी पुलिस जीप, चौकीदार की मौत, दारोगा समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

एसपी शैलेंद्र सिंह डीएसपी अनुशील कुमार अस्पताल घायलों का हाल जानने पहुंचे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपराही थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान एक पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस भीषण हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अवर निरीक्षक (एसआई) समेत तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Police Jeep Accident: पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के समीप शनिवार को गश्ती के दौरान पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय (45) की मौत हो गयी, जबकि अवर निरीक्षक अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहन में मौजूद एक महिला सिपाही बाल-बाल बच गयी.

विज्ञापन

सामने से आ रहे व्यक्ति को बचाने में हुआ हादसा

बताया जाता है कि रामजी राय पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी थे और चौकीदार के पद पर कार्यरत थे. थाना में चालक की कमी के कारण वह पुलिस वाहन भी चलाते थे.

शनिवार को वह अवर निरीक्षक अशोक सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे. बेलवा से गश्ती कर थाना लौटने के दौरान सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.

टक्कर में चार पुलिसकर्मी घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चालक रामजी राय, दारोगा अशोक सिंह समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिपराही पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरोज सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रामजी राय को मृत घोषित कर दिया. वहीं अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.

दारोगा अशोक सिंह की हालत गंभीर

अशोक सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के पुत्र दीपक कुमार समेत परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

इधर, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली. उन्होंने हादसे से संबंधित जानकारी भी अधिकारियों से ली.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन