शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर कार्यक्रम, तकनीकी लेखन और सार्वजनिक भाषण पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जीईसी शिवहर के भाषा प्रयोगशाला में इंजीनियरिंग के विद्यार्थि भाग लेते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक विशेष व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के संचार कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाना था.

विज्ञापन

Sheohar News: पिपराही स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), शिवहर की भाषा प्रयोगशाला में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रभावी संचार कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. जयशंकर केशरी ने की. कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी के प्रोफेसर श्री कृष्ण मुरारी ने किया.

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी शाखा के चतुर्थ सेमेस्टर के करीब 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्रभावी तकनीकी संचार” रहा. विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने और आत्मविश्वास के साथ संवाद करने के महत्व से अवगत कराया गया.

तकनीकी संचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आत्म-सम्मान, तकनीकी दस्तावेजीकरण, तकनीकी लेखन प्रक्रिया, सार्वजनिक भाषण और संचार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे.

छात्रों ने इन विषयों पर भाषण भी प्रस्तुत किए. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और सार्वजनिक रूप से बोलने का अभ्यास कराया गया.

आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर जोर

अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. जयशंकर केशरी ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, प्रभावी संचार और सकारात्मक व्यक्तित्व का विकास भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है.

उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

सफल इंजीनियर के लिए संचार कौशल जरूरी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केश्वेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि एक सफल अभियंता बनने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है. इसके साथ प्रभावी संचार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की कला भी जरूरी है.

उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ इन कौशलों को विकसित करने पर ध्यान देने की बात कही.

शिक्षकों और तकनीकी कर्मियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में अंग्रेजी संकाय के श्री शाहिद रज़ा, कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी के तकनीकी सहायक श्री रवि कुमार और नैट्स, कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी के श्री नितीश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रभावी तकनीकी संचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा. कॉलेज की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ उनके संचार और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन