शिवहर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे साला-बहनोई गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

नशे की हालत में हल्ला हंगामा करते हुए गिरफ्तार

शिवहर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे साला-बहनोई को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. इन पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Sheohar Crime News: तरियानी. थाना क्षेत्र के सुमहुति गांव के वार्ड-12 में शनिवार को मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे साला-बहनोई को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमहुति निवासी अर्जुन कुमार और पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी देवेंद्र बैठा के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

उत्पाद पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने सुमहुति गांव के वार्ड-12 में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

कार्रवाई के दौरान गाली-गलौज का आरोप

उत्पाद पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों ने गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गयी.

दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गये

गिरफ्तार अर्जुन कुमार और देवेंद्र बैठा के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद विभाग की टीम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

छापेमारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के दरोगा सुदामा कुमार, निकिता कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. विभाग की ओर से शराब के सेवन और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ज्ञान से आगे संस्कार और अनुशासन की सीख, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की भूमिका पर हुई चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन