शिवहर : आग से 12 घर जले, बच्ची की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शिवहर : जिले के हरनाही गांव में आग लगने से दिलीप सिंह की 10 वर्षीया बेटी प्रियांशु कुमारी की मौत आग की चपेट में आने से हो गयी. इस घटना में 12 घर जलकर राख हो गये. इस हादसे में घटना में छह बकरियां, एक मोटरसाइकिल, अनाज समेत अन्य सामान जल गये. जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
शिवहर : जिले के हरनाही गांव में आग लगने से दिलीप सिंह की 10 वर्षीया बेटी प्रियांशु कुमारी की मौत आग की चपेट में आने से हो गयी. इस घटना में 12 घर जलकर राख हो गये. इस हादसे में घटना में छह बकरियां, एक मोटरसाइकिल, अनाज समेत अन्य सामान जल गये. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात आग लगी. इससे गांव में अफरातफरी मच गयी.
सोये लोग अचानक जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने लगे. इस बीच बच्ची आग की चपेट में आ गयी. उसे बचाया नहीं जा सका. सूचना मिलते ही एसडीओ आफाक अहमद, एसडीपीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया. इधर, सीओ रविरंजय जमैयार ने बताया कि पीड़ित परिवार को 98 सौ रुपये अनुदान की राशि दी जायेगी. वहीं मृत बच्ची के परिजन को चार लाख रुपये अनुदान की राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन