आज मसजिदों में नमाज अदा कर मनायेंगे बकरीद का पर्व, तैयारी पूरी

शिवहर : जिले में आज होने वाले ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के पर्व को लेकर मुसलिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुसलमान भाई अपने जरुरतों के सामान की खरीदारी में जुटे हैं. वहीं नमाज अदा करने के लिए मसजिदों की साफ सफाई की तैयारी पूरी […]
शिवहर : जिले में आज होने वाले ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के पर्व को लेकर मुसलिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुसलमान भाई अपने जरुरतों के सामान की खरीदारी में जुटे हैं. वहीं नमाज अदा करने के लिए मसजिदों की साफ सफाई की तैयारी पूरी कर ली गयी है. हालांकि मुसलिम समुदाय के लोग ईद पर्व के लगभग ढ़ाई महीने के बाद बकरीद पर्व होता है. यह बलिदान का त्योहार ईद-उल-जुहा काफी उत्साहपूर्वक मनाते है.
इस दिन मुसलिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के साथ बकरे की कुर्बानी देते हैं. जिसको लेकर शहर से गांव तक के बाजारों में बकरे की खरीदारी में जुटे हैं. साथ ही माना जाता है कि मुसलिम धर्म में इस्लाम के पांच फर्ज होते हैं. जिसमें हज को आखिरी फर्ज माना गया है. इसलिए मुसलमान भाइयों के जिंदगी में एक बार हज करना बहुत ही जरूरी है. हज होने की खुशी में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का पर्व बलिदान के त्योहार के रूप में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










