Bihar: जहानाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने तीन दर्जन भेड़ व पशुपालक को रौंदा, पुलिस पर अमानवीय एक्शन का आरोप

जहानाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने तीन दर्जन से अधिक भेड़ों व पशुपालक को रौंद दिया. सभी की मौत हो गयी. वहीं पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं जो अमानवीय हैं. मुआवजे की मांग प्रशासन से की जा रही है.
बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक भेड़ पालक व करीब 35 भेड़ों को रौंद दिया. भेड़पालक समेत इन भेड़ों की जान चली गयी. घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के एनएच 110 अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर केंदुई गांव के पास का है. वाहन लेकर चालक फरार हो गया. वहीं प्रशासन पर भारी लापरवाही का आरोप लगा है.
जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 110 एक दर्दनाक हादसा हुआ है. अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर केंदुई गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक भेड़ पालक रामकृपाल यादव की मौत हो गयी. उनके साथ करीब 35 भेड़ों को भी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने रौंद दिया. इस घटना के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका था. सुबह चार बजे के पहले ही ये हादसा हुआ है. गांव के कुछ युवा जब रोजाना की तरह सुबह सड़क पर दौड़ने निकले तो उनकी नजर इसपर पड़ी. हर तरफ खून ही खून पड़ा था. चरवाहा व भेड़ों के चिथड़े पसरे हुए थे.
इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोप भी लगे हैं. पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जबकि मृत भेड़ों को नजदीक में ही नदी में फेंक दिया गया. वहीं पुलिस पर आरोप है कि इस हाइवे पर कभी भी पेट्रोलिंग नहीं की जाती ताकि वाहनों के रफ्तार पर लगाम लगे.
Also Read: Bihar Weather: सितंबर के पहले हफ्ते बिहार में कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर जानें पूर्वानुमान
जिस जगह पर हादसा हुआ है वो ग्रामीण इलाका है. यहां वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं. लोग इसका शिकार बनते हैं. जबकि ऐसे जगहों पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रण में रखने के इंतजाम होने चाहिए. वहीं मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर भी सड़क पर उतरे. मृतक परिवार बेहद गरीब है और भेड़ के जरिये ही अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम करता रहा. इस हादसे से पूरे परिवार पर असर पड़ा है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




