ePaper

पटना में हुआ "कैंसर- ट्रीटमेंट विथ टेक्नोलॉजी" विषय पर सेमिनार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी रहे मौजूद

Updated at : 26 Mar 2025 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और अन्य

कार्यक्रम का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और अन्य

पटना : शहर के लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर हॉस्पिटल ने सेमिनार का आयोजन किया.

विज्ञापन

पटना: रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर – टेक्नोलॉजी से उपचार: चुनौतियां और संभावनाएं” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन हुआ. इसमें कैंसर के आधुनिक उपचार और स्क्रीनिंग तकनीकों पर चर्चा की गई. सेमिनार की मुख्य वक्ता डॉ. गीता पटेल, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की ग्रेट ग्रैंड डॉटर और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की एलुमिनाई हैं, ने कैंसर की अर्ली डिटेक्शन (शुरुआती पहचान) के लिए नई तकनीकों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आधुनिक किट के जरिए कैंसर की स्क्रीनिंग आसानी से की जा सकती है, जिससे मरीजों का समय रहते उपचार संभव हो सके. डॉ. पटेल लंबे समय से कैंसर रिसर्च में कार्यरत हैं और इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध कर चुकी हैं.

कैंसर के प्रति जागरूकता फैला रहा सवेरा कैंसर हॉस्पिटल

सवेरा कैंसर हॉस्पिटल हर महीने पांच से सात कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करता है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है. इस पहल के तहत 22 कैंप अब तक लगाए जा चुके हैं, जिसमें 2500 से अधिक लोगों की जांच की गई है. इनमें से लगभग 70 से 75 लोगों में कैंसर की संभावना पाई गई, जिन्हें आगे की जांच के लिए रेफर किया गया. सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की डॉ. अमृता राकेश ने बताया कि अर्ली डिटेक्शन से कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है और मरीजों को गंभीर स्थिति से बचाया जा सकता है.

कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम
कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कैंसर के प्रति किया जागरूक

मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिन्हा ने कैंसर जागरूकता और आधुनिक तकनीकों की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को मिलकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्क्रीनिंग सुविधाओं का विस्तार करने की आवश्यकता है. उन्होंने एजुकेशन से जुड़े बच्चों के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बातें कही साथ  ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही. कार्यक्रम में रोटरी पटना मिडटाउन के अध्यक्ष सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ने के लिए जरूरी है कि नियमित रूप से स्क्रीनिंग कराते रहें. रोटरी पटना मिडटाउन इसके लिए लगातार पहल कर रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिती

कार्यक्रम में पद्म श्री डॉ. आरएन सिंह, रोटेरियन शरद रंजन, रोटेरियन रविनाथ खन्ना, रोटेरियन राजेश गुप्ता, रोटेरियन डॉ. श्रुति खेमका, रोटेरियन डॉ. प्रतीक आनंद,  रोटेरियन डॉ प्रीतांजलि सिंह और रोटेरियन राहुल सिंह जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सभी विशेषज्ञों ने कैंसर की प्रारंभिक पहचान और नवीनतम तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें : वक्फ बिल के मुद्दे पर लालू-तेजस्वी के बाद पहुंचे प्रशांत किशोर का मुस्लिम सगंठनों को समर्थन, धरने में हुए शामिल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन