School Reopen in Bihar : आज से स्कूलों में शुरू होगी छठी से पढ़ाई, सरकार ने आधे बच्चों को ही बुलाने की दी है अनुमति
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 9:19 AM
शिक्षा विभाग ने कोरोना से जुड़े तमाम एहतियाती उपायों के साथ कक्षाएं संचालित करने के कई निर्देश पहले ही जारी कर दिये हैं.
पटना. सोमवार से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो जायेगी.
शिक्षा विभाग ने कोरोना से जुड़े तमाम एहतियाती उपायों के साथ कक्षाएं संचालित करने के कई निर्देश पहले ही जारी कर दिये हैं. स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गयी है.
रोजाना 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ शुरू होने जा रही इन कक्षाओं को संचालित करने के लिए सभी जिलों में मुकम्मल तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि संबंधित कक्षाओं को संचालित करने के लिए रणनीति बनायी जा चुकी है. सोमवार से ये कक्षाएं औपचारिक तौर पर खुल जायेंगी.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कक्षा छह से आठ तक के करीब पचास लाख से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होगी.
कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं चार जनवरी से ही संचालित हो रही हैं. पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को खोलने को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. इस संबंध में सरकार फरवरी के मध्य के बाद निर्णय लेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










