ePaper

जापान में भी सावन की धूम, भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा, देखें वीडियो

Updated at : 18 Jul 2023 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
जापान में भी सावन की धूम, भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा, देखें वीडियो

सावन माह की शुरूआत हो चुकी है और भारत से बाहर पहली बार जापान की राजधानी टोक्यो में कांवड यात्रा निकाली जा रही है. बताए कि यह आयोजन बिहार-झारखंड एसोसिएशन आॉफ जापान द्वारा किया गया है. बिहार-झारखंड एसोसिएशन और बिहार फाउंडेशन के प्रमुख आनंद विजय सिंह ने की हैं.

विज्ञापन

सावन माह की शुरूआत हो चुकी है और भारत से बाहर पहली बार जापान की राजधानी टोक्यो में कांवड यात्रा निकाली जा रही है. बताए कि यह आयोजन बिहार-झारखंड एसोसिएशन आॉफ जापान द्वारा किया गया है. इसमें भारत , बांगलादेश , नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका के हिन्दू शामिल हुए है. जापान में बिहार-झारखंड एसोसिएशन और बिहार फाउंडेशन के प्रमुख आनंद विजय सिंह सहित कांवड़ यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने किया. वहीं आनंद विजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल बिहार के सुल्तानगंज से मंगवाया गया है. यात्रा की शुरुआत श्री राधा कृष्णा टेम्पल, फुनाबोरी टोक्यो से विधिवत पूजा करके साइतामा स्थित शिव मंदिर के लिए निकली, जहां विधिवत जलाभिषेक महादेव का किया जायेगा. उन्होंने बताया फुनाबोरी टोक्यो से शिव मंदिर की दूरी तकरीबन 82 किलोमीटर है. इसमें कांवड़िए अपनी यात्रा कुछ दूरी वाहन द्वारा और कुछ दूरी पैदल तय करेंगे. समय की पाबंदी और स्थानीय प्रशासन निर्देशानुसार यात्रा का रूट तय किया गया है. इसमें बिहार- झारखंड एसोसिएशन के साथ-साथ जापान के लगभग सभी मुख्य संगठन सहयोग कर रहे हैं. आपको बता दे कि कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल बिहार के सुल्तानगंज से लिए गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन