विश्व कैंसर दिवस: सवेरा कैंसर अस्पताल की ओर से 50 से अधिक महिलाओं का निशुल्क मेमोग्राफी और पेपस्मीयर, कैंसर से बचाव की अपील
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Feb 2026 7:02 PM
सवेरा कैंसर अस्पताल की ओर से निशुल्क जांच का आयोजन
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर यूनाइटेड बाय यूनिक थीम के तहत सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, पटना ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी और पोस्ट मेनोपॉज़ल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए हेतु मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर की जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 50 से अधिक महिलाओं ने स्क्रीनिंग का लाभ उठाया.
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर यूनाइटेड बाय यूनिक थीम के तहत सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, पटना ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी और पोस्ट मेनोपॉज़ल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए हेतु मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर की जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 50 से अधिक महिलाओं ने स्क्रीनिंग का लाभ उठाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा शामिल हुए. उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए सवेरा कैंसर अस्पताल की ओर से निरंतर आयोजित किए जा रहे कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की. इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों द्वारा कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच के महत्व, महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई.
कैंसर के खिलाफ जागरुकता जरुरी- डॉ. वीपी सिंह
सवेरा कैंसर अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वी. पी. सिंह ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए समाज के हर वर्ग तक जागरूकता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की “सवेरा चला गाँव की ओर” की मुहीम के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क/सुलभ जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि दूरदराज़ के लोगों को भी समय रहते कैंसर की पहचान और उपचार मिल सके.
नियमित स्क्रीनिंग बेहद जरूरी- डॉ. राहुल चौधरी
डॉ. राहुल चौधरी ने कैंसर की अर्ली डिटेक्शन और महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि समय-समय पर जांच कराने से ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे उपचार न केवल आसान होता है बल्कि उसके सफल होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है.
डॉ. निभा मोहन ने दी एचपीवी वैक्सीन की जानकारी
डॉ. निभा मोहन ने अपने संबोधन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण होता है और समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन इस संक्रमण से प्रभावी रूप से सुरक्षा प्रदान करता है. इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. आकाश, डॉ. अविनाश पांडे, डॉ. विशाल, डॉ. प्रतीक आनंद, डॉ. अनीता, डॉ. अमृता,डॉ. शाम्भवी, डॉ. संजय, रोटरी के सदस्य, तीरथ महिला मंडल, एवं अन्य संस्था के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










