मांझर कुंड पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 28 Mar 2026 3:34 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझरकुंड पहाड़ी पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया.

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, पर्यटकों में डर का माहौल, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

फोटो-3-घटनास्थल का निरीक्षण करते सदर एसडीपीओ-1,थानाध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझरकुंड पहाड़ी पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया. आशंका जतायी जा रही है कि उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की गयी थी. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव पहाड़ी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गयी और शव को पेड़ से लटका कर जलाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला हत्या से जुड़ा है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया. मांझर कुंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटकस्थल के समीप हुई इस घटना से स्थानीय लोग और पर्यटक भयभीत हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

मृतक की नहीं हो सकी है पहचान

इधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दरिगांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा .

क्या कहते हैं एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है. घटनास्थल से कई सबूत एफएसएल टीम ने जुटाये हैं. फॉरेंसिक टीम के अनुसार शव जलाया नहीं गया, बल्कि तीन-चार दिन पुराना होने के कारण बॉडी डीकंपोज हो रही थी. शव पोस्टमार्टम कर पहचान के लिए सदर अस्पताल स्थित शीतगृह में रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन