बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में बैग से लाइटर गन और चापड़ बरामद, तीन युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

प्रवेश द्वार की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में एक युवक के बैग से रिवॉल्वरनुमा लाइटर गन और चाकू मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से घटना का खुलासा हुआ और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

Sasaram News : व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बैग लेकर अंदर प्रवेश कर रहे एक युवक को सुरक्षा गार्ड ने शक के आधार पर रोक लिया. बैग की तलाशी लेने पर उसमें रिवॉल्वरनुमा लाइटर गन और बड़ा चाकू (चापड़) मिला. गार्ड ने तत्काल युवक को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसके दो साथियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को भी पकड़ लिया. इस दौरान एक बाइक भी पुलिस ने जब्त की.

विज्ञापन

घटना बुधवार करीब एक बजे की है. तीनों युवक एक ही बाइक से व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे. इनमें से एक युवक बैग लेकर कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहा था. गार्ड को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उसने बैग की जांच करने को कहा. युवक ने जांच का विरोध किया, लेकिन गार्ड ने बैग की तलाशी ली. अंदर रिवॉल्वरनुमा लाइटर गन और चापड़ मिलने के बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में युवक ने अपने दोनों साथियों की जानकारी दी. पुलिस जब उसे लेकर दोनों युवकों की पहचान के लिए पहुंची, तो दोनों एक बाइक के साथ मिले.

Also Read : सासाराम में नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की हुई तैनाती

अभियोजन पदाधिकारी ने तीनों को पुलिस के हवाले किया

कोर्ट पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी मनौव्वर अली के समक्ष प्रस्तुत किया. वहां से अभियोजन पदाधिकारी मनौव्वर अली ने बिक्रमगंज थाने को सूचना देकर पुलिस बुलायी और तीनों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

अभियोजन पदाधिकारी के अनुसार, युवकों ने अपना परिचय दिनारा थाना क्षेत्र के पुहपी टोला वार्ड संख्या 11 निवासी के रूप में दिया है. उनके बताए अनुसार इनके नाम नीतीश कुमार, गौतम कुमार और प्रिंस कुमार हैं. नीतीश कुमार की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है. पूछताछ में नीतीश ने बताया कि वह कोर्ट में एफिडेविट कराने आया था.

Also Read : सासाराम में नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की हुई तैनाती

रील बनाने के लिए लाइटर गन मंगाने की बात कही

नव नियुक्त थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि बैग से बरामद रिवॉल्वर असली हथियार नहीं, बल्कि लाइटर गन है. पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने इसे रील बनाने के लिए मंगवाया था. वहीं, चापड़ गांव के ही एक परिचित युवक द्वारा बैग में रखे जाने की बात भी युवकों ने बतायी है.

पुलिस युवकों के इन बयानों का सत्यापन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों युवकों की आपराधिक हिस्ट्री और कोर्ट परिसर में पहुंचने के उद्देश्य की जांच की जा रही है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग

इधर, बार एसोसिएशन के सचिव रवि रंजन कुमार ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे मामलों में और सक्रियता बरतने की आवश्यकता है.

Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन