जनता दरबार के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ट्रैकिंग की भी सुविधा

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ट्रैकिंग की भी सुविधा

SASARAM NEWS.जिले के लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इसकी व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

19 जनवरी से सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 1:00 बजे तक अधिकारी सुनेंगें लोगों की समस्या

सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई,

सासाराम नगर

.जिले के लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इसकी व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. मुख्यमंत्री के सात निश्चय-3 के सातवें संकल्प ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ को धरातल पर उतारने के लिए 19 जनवरी से ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिलास्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. यह जनता दरबार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होगा.शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम उदिता सिंह ने बताया कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसके तहत सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे. डीएम ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग कार्यालय परिसर में भटकते रहते हैं. उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि किस अधिकारी का कार्यालय कहां है. कई जगहों पर बैठने और पानी पीने जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव रहता है. ऐसे में अब इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जायेगा. कार्यालय परिसरों में स्पष्ट साइनेज लगाये जायेंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी से पूछताछ करने की जरूरत न पड़े.उन्होंने बताया कि जनता दरबार में अब कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज करा सकता है. इसके साथ ही आवेदक यह भी देख सकेगा कि उसके आवेदन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है या वह किस स्तर पर लंबित है. जनता दरबार के लिए कोई भी आम व्यक्ति jilajantadarbar.bihar.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन रजिस्टर कर सकता है. डीएम ने स्पष्ट किया कि शनिवार को अंचल कार्यालयों में पहले से लग रहा जनता दरबार यथावत रहेगा. इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिला प्रशासन की इस पहल से आम लोगों को राहत मिलने और शिकायतों के त्वरित समाधान की उम्मीद जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन