जीएनएसयू में वीमेन इन इंजीनियरिंग डे-2026 का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: जीएनएसयू में आयोजित आईईईई 'वीमेन इन इंजीनियरिंग डे-2026' कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में वीमेन इन इंजीनियरिंग डे-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के फैकल्टी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में मंगलवार को आईईईई वीमेन इन इंजीनियरिंग डे-2026 का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के तहत वीमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप का भी औपचारिक शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन टेक्नोलॉजी विद पर्पस: इनोवेट रिस्पॉन्सिबली, इंस्पायर ग्लोबली, लीड विद इंटीग्रिटी विषय पर हुआ, जिसके उद्घाटन सत्र में फैकल्टी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग के डीन प्रो डॉ पंकज दशोरे ने स्वागत भाषण में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. आईईईई वीमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप, कोलकाता सेक्शन की चेयरपर्सन प्रो डॉ शैली सिन्हा चौधरी ने ऑनलाइन मुख्य वक्तव्य में विश्वविद्यालय को इस पहल के लिए बधाई दी. उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए छात्रों से वैश्विक तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

रजिस्ट्रार प्रो डॉ कुमार आलोक प्रताप सिंह ने शिक्षा, अनुसंधान, उद्यमिता और व्यावसायिक विकास में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर अपने विचार रखे. वहीं परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया. डॉ संगीता ने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम में नर्सिंग की डीन डॉ के. लता, वाइस प्रिंसिपल प्रो डॉ श्वेता शर्मा, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन प्रो डॉ रजनीश रत्ना, फैकल्टी ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंसेज के डीन प्रो डॉ अवनीश रंजन, निरुपमा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस दौरान विश्वविद्यालय ने डॉ मोनिका को आईईईई वीमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप का एडवाइजर नियुक्त करने की घोषणा भी की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन