बाघाखोह में जर्जर कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 14 Mar 2026 5:56 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के बाघाखोह-चिंतबिसाव गांव के बीच बधार स्थित एक जर्जर कुएं से शनिवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

खून के धब्बे, टूटा मंगलसूत्र व चूड़ियां मिलने से हत्या की आशंका पहचान नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखा गया फोटो-16- महिला के शव को पोस्टमार्टम करने भेजती पुलिस प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह-चिंतबिसाव गांव के बीच बधार स्थित एक जर्जर कुएं से शनिवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कुएं में शव होने की सूचना दी गयी थी. सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया. मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी.उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सासाराम स्थित शवगृह में रखा गया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच के लिए खून का नमूना लिया. वहीं डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन कोई विशेष सुराग नहीं मिल सका.थानाध्यक्ष ने बताया कि कुएं से करीब 150 से 200 मीटर दूर जमीन पर खून के कई धब्बे मिले हैं. वहीं पास में महिला का टूटा हुआ मंगलसूत्र और कांच की टूटी चूड़ियां भी बरामद हुई हैं. इससे आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या वहीं कर शव को घसीटते हुए कुएं में फेंक दिया गया होगा.पुलिस का अनुमान है कि मृतका आसपास के किसी गांव की हो सकती है, जिसे किसी तरह बधार में लाकर हत्या के बाद शव छिपाने के उद्देश्य से कुएं में डाल दिया गया. मृतका के कान, नाक और उंगली में पीले व सफेद धातु के गहने भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने और घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन