रोहतास: कोचस CHC में बच्चे के टीकाकरण को लेकर हंगामा, महिला ने ANM पर मारपीट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

टीकाकरण कक्ष में हंगामा करते परिजन | Prabhat Khabar Network

कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के दौरान एएनएम ने महिला से पैसे मांगे और विरोध करने पर मारपीट की। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में बुधवार को बच्चे के टीकाकरण को लेकर एक महिला और एएनएम के बीच विवाद हो गया. महिला ने टीकाकरण काउंटर पर तैनात एएनएम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना में महिला घायल हो गई, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीकाकरण कराने पहुंची थी महिला

बताया जाता है कि अमैसीडिहरा गांव निवासी मोती चौधरी की पत्नी सुनीता देवी अपने नवजात शिशु का टीकाकरण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. इसी दौरान टीकाकरण काउंटर पर तैनात एएनएम संगीता कुमारी से उसका विवाद हो गया.

मिठाई के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि एएनएम ने मिठाई खाने के नाम पर उससे पैसे की मांग की. सुनीता देवी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. महिला का आरोप है कि एएनएम ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई.

परिजनों के पहुंचने पर अस्पताल में बढ़ा हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर आक्रोश जताया. सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार, बीएचएम मतिऊर रहमान ताज समेत अन्य अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि संबंधित एएनएम के खिलाफ लिखित शिकायत देने की बात पीड़िता से कही गई है. हालांकि, अब तक कार्यालय को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

टीकाकरण कक्ष में हंगामा करते परिजन | Prabhat Khabar Network
टीकाकरण कक्ष में हंगामा करते परिजन | Prabhat Khabar Network
टीकाकरण कक्ष में हंगामा करते परिजन | Prabhat Khabar Network
टीकाकरण कक्ष में हंगामा करते परिजन | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन