नगर चैंपियनशिप टूर्नामेंट: वार्ड 28 ने वार्ड 10 को 4 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
नगर चैंपियनशिप टूर्नामेंट: वार्ड 28 ने वार्ड 10 को 4 विकेट से हराया

SASARAM NEWS..हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वें नगर चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सातवें मैच में डालमियानगर खेल मैदान पर वार्ड 10 और 28 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

सनी कुमार की अर्धशतकीय पारी भी नहीं दिला सकी वार्ड 10 को जीत

शिबू कुमार के छक्के से वार्ड 28 ने दर्ज की रोमांचक जीत

डालमियानगर.

हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वें नगर चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सातवें मैच में डालमियानगर खेल मैदान पर वार्ड 10 और 28 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. रोमांचक मुकाबले में वार्ड 28 की टीम ने वार्ड 10 को चार विकेट से पराजित कर दिया.मैच से पूर्व मुख्य अतिथि आरएसके पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आनंद सिंह, सोन राइजिंग पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शद्दाब रेयाज और डॉ एसके निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके बाद अंपायर छोटू और विक्की ने दोनों टीमों के कप्तानों वार्ड 10 के गोलू कुमार और वार्ड 28 के मोहम्मद अंसारी को बुलाकर टॉस कराया. टॉस जीतकर वार्ड 10 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 10 की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 142 रन बनाये. टीम की ओर से सनी कुमार ने 47 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विकास कुमार ने मात्र 11 गेंदों पर 28 रन बनाकर रनगति को तेज किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 28 की टीम की बल्लेबाजी मजबूत रही. टीम ने छह विकेट खोकर 13 ओवर चार गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया. अंत में शिबू कुमार ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलायी. इस प्रकार वार्ड 28 ने चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया, जबकि वार्ड 10 की टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन