दूसरी बार मल्हीपुर पैक्स का अध्यक्ष बने धनंजय गुप्ता

Updated at : 19 Mar 2026 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी बार मल्हीपुर पैक्स का अध्यक्ष बने धनंजय गुप्ता

51.76% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना

विज्ञापन

मल्हीपुर पैक्स चुनाव

धनंजय गुप्ता ने धर्मेंद्र कुमार को 290 मतों से हराकर दर्ज की जीत

धनंजय गुप्ता को मिले 1261 मत, जीत के बाद समर्थकों में उत्साह

51.76% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना

आरो प्रियंका कुमारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

फोटो-1- मल्हीपुर पैक्स का अध्यक्ष को आरो सह बीडीओ प्रियंका कुमारी जीत का प्रमाण पत्र देते हुए

प्रतिनिधि, चेनारी

प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर पैक्स चुनाव में धनंजय गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कुमार को 290 मतों से पराजित कर दूसरी बार जीत हासिल की. कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को आठ केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें 51.76% मतदान दर्ज किया गया. कुल 5083 मतदाताओं में से 2626 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद देर शाम रामदुलारी गंगा प्लस टू उच्च विद्यालय में मतगणना शुरू की गयी. मतगणना की निगरानी आरो सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा की गयी. चुनावी परिणाम के अनुसार, धनंजय गुप्ता को 1261 मत प्राप्त हुए, जबकि धर्मेंद्र कुमार को 971 मत मिले. तीसरे स्थान पर रहे संतु कुमार राम को 145 और चौथे स्थान पर कांति देवी को 48 मत मिले. धनंजय गुप्ता को 290 मतों से विजयी घोषित किया गया. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाया. आरो प्रियंका कुमारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया गया. मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और देर रात्रि तक प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर ली गयी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन