VKSU आरा ने जारी किया BBA, बायोटेक और IFF परीक्षा का शेड्यूल, 10 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने BBA, बायोटेक और IFF पार्ट 1, 2 और 3 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 10 जुलाई से 17 जुलाई तक होंगी।

विज्ञापन

VKSU Exam Schedule 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने बीबीए, बायोटेक और आईएफएफ पाठ्यक्रमों की पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक एक पाली में आयोजित की जाएंगी. रोहतास जिले के सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम बनाया गया है.

विज्ञापन

10 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी एक पाली

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं 10 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी. प्रत्येक दिन परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.

पार्ट-1 के परीक्षार्थियों के लिए यह है कार्यक्रम

बीबीए, बायोटेक एवं आईएफएफ पार्ट-1 (सत्र 2025-28) की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी. 10 और 11 जुलाई को क्रमशः पेपर-1 एवं पेपर-2 की परीक्षा होगी. इसके बाद 13, 14 और 15 जुलाई को बीबीए और बायोटेक के अन्य पेपर आयोजित किए जाएंगे. 15 जुलाई को आईएफएफ का हिंदी कंपोजिशन पेपर होगा, जबकि 16 और 17 जुलाई को बायोटेक एवं आईएफएफ के सहायक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

पार्ट-2 और पार्ट-3 का भी कार्यक्रम जारी

पार्ट-2 (सत्र 2024-27) की परीक्षा भी 10 जुलाई से शुरू होगी. 10 और 11 जुलाई को पेपर-6 एवं 7, 13 और 14 जुलाई को पेपर-8 एवं 9 तथा 15 जुलाई को पेपर-10 की परीक्षा होगी. 16 और 17 जुलाई को सहायक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वहीं पार्ट-3 (सत्र 2023-26) की परीक्षाएं 10 जुलाई से 15 जुलाई तक निर्धारित की गई हैं. इस दौरान बीबीए, बायोटेक एवं आईएफएफ के विभिन्न पेपर निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगे.

चार परीक्षा केंद्र बनाए गए, रोहतास के छात्रों का केंद्र सासाराम

विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन के लिए चार केंद्र निर्धारित किए हैं. इनमें जेजे कॉलेज आरा, एलबीटी कॉलेज बक्सर, बीजी कॉलेज भभुआ और रोहतास महिला कॉलेज सासाराम शामिल हैं. रोहतास जिले के सभी संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम निर्धारित किया गया है.

कॉलेजों को तैयारी पूरी करने का निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, केंद्राधीक्षकों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जा सके.

Also Read : रोहतास में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों में बीमारी का डर, चार साल में सिर्फ दो बार हुई फॉगिंग



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन