दावथ के जमसोना पंचायत भवन में विशेष विकास शिविर आयोजित, डीएम सुनेंगे लोगों की शिकायतें

Updated:
विज्ञापन

दावथ प्रखंड अंतर्गत जमसोना पंचायत सरकार भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दावथ के जमसोना पंचायत भवन में आज विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की उपस्थिति में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और लाभ वितरित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Sasaram News : दावथ प्रखंड क्षेत्र के जमसोना पंचायत सरकार भवन में आज विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा शामिल होंगे. राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

विभागवार काउंटर लगाए जाएंगे

बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए जाएंगे, जहां सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे.

मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा. साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार, शिविर में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो.

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन