एनएच-टूसी पथ पर टकरायीं दो बाइकें, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अमझोर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-टूसी पथ पर पड़रिया गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

तिलौथू. अमझोर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-टूसी पथ पर पड़रिया गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि दो बाइक सवार एक-दूसरे से विपरीत दिशा में टकरा गये. इसके कारण एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये. उनका इलाज पीएचसी में कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहतास थाना क्षेत्र के कसियावा गांव निवासी पंकज कुमार व गिरिजा शर्मा एक बाइक पर सवार होकर रोहतास की तरफ से डेहरी की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरा बाइक सवार इंद्रपुरी से डोमा यादव का 27 वर्षीय पुत्र रमेंद्र कुमार रोहतास की ओर जा रहा था. पड़रिया गांव के समीप एनएच-टूसी पथ पर दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें इंद्रपुरी के रमेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कसियावा निवासी गिरिजा शर्मा व पंकज कुमार बुरी तरह घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, रमेंद्र कुमार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन