म्यूल अकाउंट से साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाना ने म्यूल अकाउंट से साइबर फ्रॉड के मामले में बधैल थाना क्षेत्र के बधैला गांव निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया
फोटो-3- साइबर थाने में गिरफ्तार आरोपित़ प्रतिनिधि, डालमियानगर साइबर थाना ने म्यूल अकाउंट से साइबर फ्रॉड के मामले में बधैल थाना क्षेत्र के बधैला गांव निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो एंड्राॅयड मोबाइल फोन, चार पासबुक, दो एटीएम कार्ड व दो पैन कार्ड जब्त किया है. साइइबर थाना डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय आर्थिक व साइबर अपराध प्रभाग पटना की ओर से 14 जनवरी को म्यूल अकाउंट के संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ था. पत्र में पुलिस अधीक्षक को म्यूल अकाउंट की सत्यापन व जांच करने का निर्देश दिया गया था. पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 15 जनवरी को अकाउंट की जांच व कार्रवाई के लिए टीम गठित की़ जांच के क्रम में गठित टीम को बंधन बैंक के अकाउंट, जिसका खाता नंबर 20200115746597 व आइएफएससी कोड डीबीडीएल 0002683 की जानकारी प्राप्त हुई. जानकारी मिली कि उक्त खाता के धारक ग्राम व थाना बधैल निवासी सुभाष पासवान के पुत्र नागेंद्र कुमार है. हिरासत में लेकर धारक से पूछताछ की गयी, तो बताया कि पासबुक, एटीएम कार्ड व आधार कार्ड की छायाप्रति दो हजार रुपये महीने पर साइबर अपराधियों को दिया था. इससे गांव के राम बचन पांडे के पुत्र चंदन पांडे ने संपर्क कराया था. साइबर अपराधकर्मियों के कहने पर उनके द्वारा दिये गये सिम को अकाउंट से लिंक कराया था. इसके लिए दोनों आरोपितों को साइबरकर्मियों द्वारा पैसा प्राप्त हो रहा था. वहीं साइबरकर्मी अकाउंट का उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए कर रहे थे. साथ ही बताया कि दोनों आरोपितों पर आइटी एक्ट व साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कराते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




