एनएच-319 पर खड़ा ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कोचस की ओर जाते दिखा

Updated:
विज्ञापन

चोरी गए ट्रक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : दिनारा के उसरांव गांव के पास नेशनल हाइवे से एक ट्रक चोरी हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sasaram News : स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरांव गांव के समीप एनएच-319 पर सड़क किनारे खड़ा 12 चक्का ट्रक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. घटना गुरुवार की रात की बतायी जा रही है. वाहन मालिक को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई. ट्रक की तलाश के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी, जिसमें ट्रक को चोरी कर ले जाते हुए देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब दो माह से सड़क किनारे खड़ा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक उसरांव स्थित बलभद्र राइस मिल के पास सड़क के उत्तर किनारे करीब दो माह से खड़ा था. शुक्रवार सुबह वाहन मालिक ने वहां पहुंचकर देखा तो ट्रक गायब था. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गयी. सीसीटीवी फुटेज की जांच में ट्रक के चोरी होने की पुष्टि हुई.

Also Read : बक्सर स्कूल कांड: अखबार में खबर छपने के बाद जागी पुलिस, तीन दिन तक वायरल होता रहा नाबालिग छात्राओं से जुड़ा वीडियो

सीसीटीवी में कोचस की ओर जाते दिखा ट्रक

इस संबंध में वाहन मालकिन सुनीता देवी, पति ओमप्रकाश साह, निवासी उसरांव ने दिनारा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया गया है कि यूपी 65 एफटी 6718 नंबर का 12 चक्का ट्रक चोरी हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में ट्रक उसरांव से कोचस की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि, कोचस के बाद ट्रक किस रास्ते से गया, इसका अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Also Read : 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ई-चालानों पर मिलेगी 50% तक छूट

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी हुए ट्रक और इसमें शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में ट्रक के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं.

Also Read : गंगा में स्नान के दौरान चक्की प्रखंड का 18 वर्षीय युवक डूबा, छह घंटे तक चला तलाश अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन