रोहतास : नोखा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, गांव-गांव पहुंच रहे संभावित उम्मीदवार
अंचल कार्यलय सह प्रखंड मुख्यालय | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नोखा व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी तेज, 884 मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार गांव-गांव जाकर मांग रहे समर्थन. 30 सितंबर को होगा मतदान और परिणाम.
Sasaram News : नोखा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है. आगामी 30 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने अपना संपर्क अभियान तेज कर दिया है. व्यापार मंडल के कुल 884 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन की अपील कर रहे हैं.
आपके शहर में
सुबह से देर शाम तक चल रहा संपर्क अभियान
संभावित उम्मीदवार सुबह से लेकर देर शाम तक मतदाताओं के घरों और गांवों में पहुंच रहे हैं. कहीं बैठकों का दौर चल रहा है, तो कहीं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है. उम्मीदवार किसानों और व्यापार मंडल से जुड़े सदस्यों के बीच अपनी प्राथमिकताएं और भविष्य की योजनाएं भी रख रहे हैं.
Also Read : रोहतास में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में सजी झांकियां, नन्हे कान्हा ने मोहा मन
16 और 18 सितंबर को दाखिल होगा नामांकन
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 16 और 18 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जायेगा. 30 सितंबर को आवश्यकता पड़ने पर मतदान कराया जायेगा. इसी दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा.
Also Read : सोन नदी के बढ़े जलप्रवाह के बीच डीएम ने डेहरी क्षेत्र का किया निरीक्षण
884 मतदाताओं पर उम्मीदवारों की नजर
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं. फिलहाल संभावित उम्मीदवारों का पूरा जोर 884 मतदाताओं को साधने और अधिक से अधिक समर्थन जुटाने पर है. संपर्क अभियान के जरिये उम्मीदवार मतदाताओं का भरोसा जीतने में जुटे हैं.
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
Also Read : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा चेनारी, मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए