जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा चेनारी, मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां

Updated:
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में नन्हे बच्चे

चेनारी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Sasaram News : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को चेनारी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थित मंदिरों को लतर, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजाया गया है. मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजायी गयी हैं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. सुबह से ही लोगों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिरों में सजाया गया श्रीकृष्ण का मनमोहक दरबार

जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने घरों और मंदिरों की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की तैयारी की. कई मंदिरों में विशेष रूप से फूलों और लतर से सजावट कर भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक दरबार बनाया गया है. शाम होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठे. इस दौरान भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

बाल गोपाल के रूप में सजे नन्हे बच्चे

जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाने को लेकर भी खासा उत्साह देखा गया. अभिभावकों ने बच्चों को आकर्षक पीले वस्त्र, मुकुट, मोरपंख और बांसुरी से सजाया. कृष्ण रूप में सजे नन्हे बच्चों की मनमोहक तस्वीरें लेने के लिए परिजन उत्साहित दिखे. कई स्थानों पर बच्चों की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां भी तैयार की गयी हैं.

Also Read : कैमूर: भगवानपुर में राहगीर से रुपये मांगने और बाइक ले जाने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष तैयारी

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गयी हैं. मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ और प्रसाद की व्यवस्था की गयी है. कई स्थानों पर रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा.

Also Read : कैमूर में स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल की प्रतिमा का अनावरण

देर रात तक मंदिरों में जुटेंगे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है. जन्माष्टमी को लेकर पूरे प्रखंड में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा. मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही देर रात तक जारी रहने की संभावना है.

Also Read : कैमूर में आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का साइबर डीएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन