12 से 14 साल के बच्चों को मिलेगा राज्य आवासीय केंद्र में खेलने का मौका
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 19 Mar 2026 3:54 PM
आधार, जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल टीसी लेकर पहुंचना होगा ट्रायल स्थल पर
एकलव्य फुटबॉल ट्रायल:
बिहार के छह जिलों में 30 मार्च से शुरू होगा ट्रायलबालक और बालिका वर्ग हो सकते हैं शामिलआधार, जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल टीसी लेकर पहुंचना होगा ट्रायल स्थल परफोटो– फुटबॉल का लोगो लगा दिया जायेगा. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसजिले के उन होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है, जो अपने खेल को नयी ऊंचाई देना चाहते हैं. बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से रा संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए फुटबॉल ट्रायल-2026 की तिथियां घोषित हो गयी हैं. बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए यह ट्रायल बिहार के छह जिलों में 30 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगा. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं. उम्र की गणना ट्रायल की तिथि के अनुसार की जायेगी. बीएसएसए कोच एवं फुटबॉल प्रशिक्षक मो महताब आलम ने बताया कि सबसे पहले 30 मार्च को किशनगंज के शहीद अशफाक उल्लाह खान खगड़ा स्टेडियम में ट्रायल होगा. इसके बाद एक अप्रैल को पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में खिलाड़ियों को परखा जायेगा. दो और तीन अप्रैल को मुंगेर के शीतलपुर खेल मैदान में दो दिवसीय ट्रायल होगा. पांच अप्रैल को समस्तीपुर के प्लस-टू हाइस्कूल मऊ वाजिदपुर उत्तर, विद्यापतिनगर में ट्रायल आयोजित होगा. राजधानी पटना में 7 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में खिलाड़ियों का चयन होगा. अंत में 10 अप्रैल को पश्चिम चंपारण के हाइस्कूल नरकटियागंज में ट्रायल के साथ यह पूरा चयन अभियान संपन्न होगा. उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. ट्रायल स्थल पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्कूल का पहचान पत्र, स्कूल का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) और 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी है. विशेष रूप से यह ध्यान रखें कि स्कूल का टीसी अनिवार्य है, इसके बिना ट्रायल में प्रवेश नहीं मिलेगा. एकलव्य केंद्र के छात्रावास में चयन होने पर ये सभी दस्तावेज ट्रायल स्थल पर ही जमा करने होंगे. इसलिए खिलाड़ी सभी कागजात पहले से तैयार रखें. उन्होंने बताया कि यह केंद्र राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र है, जहां चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क आवास, भोजन और उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










