चेनारी के तीनतड़वा स्टेडियम में आज सजेगा राष्ट्रीय दंगल का अखाड़ा, जुटेंगे देशभर के पहलवान
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 27 Feb 2026 3:44 PM
SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पेवंदी गांव जाने वाली सड़क किनारे स्थित तीनतड़वा स्टेडियम में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे भव्य राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के महिला व पुरुष पहलवान दिखायेंगे अपना दम
विजेता पहलवानों को मिलेगा 50 हजार से एक लाख तक का इनामफोटो-1- पेवंदी गांव रोड स्थित तीनतड़वा स्टेडियम मे दंगल का अखाड़ा बनकर तैयार प्रतिनिधि, चेनारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पेवंदी गांव जाने वाली सड़क किनारे स्थित तीनतड़वा स्टेडियम में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे भव्य राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. नगर पंचायत चेनारी में होने वाला यह आयोजन कुश्ती प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण होगा. महाशिवरात्रि और ईद पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस महा दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से नामचीन पहलवान अखाड़े में उतरेंगे. शहर में यह आयोजन कई वर्षों से प्रतिवर्ष कराया जा रहा है.दंगल का आयोजन चेनारी के समाजसेवियों द्वारा किया गया है. पेवंदी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा उर्फ साहेब बाबा ने बताया कि विलुप्त होती अखाड़ा संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस वृहद दंगल का आयोजन किया गया है. विजेता पहलवानों को 50 हजार से एक लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज भारती, समाजसेवी रमेश टाइगर, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश रंजन उर्फ टुन्नू डॉक्टर सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान भी हिस्सा लेंगी
दंगल के व्यवस्थापक रामानुज मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान भी हिस्सा लेंगी. पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के पहलवान अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. बिहार केसरी विजय पहलवान और एशियाड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अजय पहलवान का भी विशेष सहयोग है.कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज मिश्रा ने कहा कि एक समय शाहाबाद और रोहतास के गांव-गांव में अखाड़ा संस्कृति जीवित थी. मल्ल युद्ध हमारी सांस्कृतिक विरासत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री की ””मेडल लाओ, नौकरी पाओ”” की नीति ने खेलों के प्रति नया उत्साह जगाया है. खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और जिले के बेटे-बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










