छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Updated at : 24 Jan 2026 5:53 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिवसागर-रायपुरचोर पथ पर मड़कन गांव के पास शनिवार को चेन छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी
विज्ञापन
दुस्साहस.
शिवसागर से रायपुर चोर पथ पर मड़कन गांव के पास हुई वारदात नाकाबंदी के दौरान थनुआ गोलीकांड में हुई हत्या का आरोपित गिरफ्तारफोटो-18- घटनास्थल की जांच करती शिवसागर पुलिस.ए- सदर अस्पताल में इलाजरत गोली से घायल युवक. प्रतिनिधि, शिवसागर
थाना क्षेत्र के शिवसागर-रायपुरचोर पथ पर मड़कन गांव के पास शनिवार को चेन छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, रायपुरचोर गांव निवासी राजगिरी सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार शुक्रवार की शाम बेदा स्थित अपनी दुकान बंद कर मौसी के घर शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी गया था. शनिवार को वह उसी रास्ते से अपने गांव रायपुरचोर लौट रहा था. जैसे ही वह मड़कन गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक रोककर छिनतई शुरू कर दी. विरोध करने पर अपराधियों ने राकेश को गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद अपराधी राकेश के गले से सोने की चेन और नकदी छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. आसपास के गांवों और बाजारों से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.नाकाबंदी के दौरान हत्या का आरोपित गिरफ्तार
डीएसपी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे डेढ़ माह पूर्व हुए थनुआ गोलीकांड में हत्या के आरोपित थनुआ गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र अभिरंजन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. कांड में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




