जिले के 42 केंद्रों पर आज होगी परिचारी भर्ती परीक्षा
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 14 Mar 2026 3:56 PM
SASARAM NEWS.बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी. इसके लिए जिले के सासाराम और डेहरी अनुमंडल में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 24,372 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
24 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, मोबाइल-स्मार्ट वॉच पर रहेगा प्रतिबंध प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी. इसके लिए जिले के सासाराम और डेहरी अनुमंडल में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 24,372 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी. प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक निर्धारित है. विभाग के अनुसार इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षार्थियों को केंद्र में दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र और उसकी स्वयं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा. मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक परीक्षार्थी के बीच कम से कम तीन फीट की दूरी बनाये रखते हुए बैठने की व्यवस्था होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










