ePaper

प्रभात इंपैक्ट...बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लागू हुआ नया ड्यूटी रोस्टर

Updated at : 24 Jan 2026 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात इंपैक्ट...बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लागू हुआ नया ड्यूटी रोस्टर

घायलों व मरीजों का होगा समुचित इलाज, मिलेगी राहत

विज्ञापन

प्रभात खबर में सवाल उठने के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

ओपीडी, इमरजेंसी व नाइट ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की स्पष्ट तैनाती

घायलों व मरीजों का होगा समुचित इलाज, मिलेगी राहत

फोटो -9- अनुमंडलीय अस्पताल की तस्वीर ए- 19 जनवरी को अखबार में छपी खबर प्रतिनिधि, बिक्रमगंज

प्रतिनिधि, बिक्रमगंज

प्रभात खबर में 19 जनवरी को प्रकाशित खबर में अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है. प्रशासन ने 21 जनवरी 2026 से चिकित्सा पदाधिकारियों का नया ड्यूटी रोस्टर लागू कर दिया है. इसके तहत रविवार और सोमवार को ओपीडी, इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की स्पष्ट तैनाती की गयी है, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके. ज्ञात हो कि 18 जनवरी को बिक्रमगंज-नटवार रोड पर धनगाई टोले के पास हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था. लेकिन, प्राथमिक औपचारिकता के बाद उन्हें सासाराम रेफर कर दिया गया. रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि हाथ टूटने और गर्दन में चोट जैसे मामलों को भी यदि बाहर भेजा जायेगा, तो अनुमंडलीय अस्पताल की उपयोगिता क्या रह जायेगी. अखबार में यह भी उजागर किया गया था कि जनवरी 2026 में ही सड़क दुर्घटना के सात मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें से लगभग सभी को रेफर कर दिया गया, जबकि रजिस्टर में इसका स्पष्ट उल्लेख तक नहीं है. अस्पताल प्रबंधन ने आर्थोपेडिक चिकित्सक की कमी को मजबूरी बताया था. खबर प्रकाशित होने के बाद जारी किया गया नया रोस्टर प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया माना जा रहा है. इससे मरीजों को समुचित इलाज होगा. इससे दूसरे जगह जाने से होने वाले खर्च और समय की बचत होगी.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रभाष कुमार ने कहा कि अस्पताल में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. कितना वक्त लगेगा, यह स्पष्ट नहीं किया गया. अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का लाभ उठाएं. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार से शनिवार तक ड्यूटी पर तैनात होने वाले डॉक्टरों की सूची रविवार समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से 2:00 बजे तक डॉ जियाउल हक (डेंटल),डॉ बीना रानी (मेडिकल)दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक

डॉ अमिताभ डॉ वीना रानी (मेडिकल)रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक डॉ जियाउल हक (डेंटल), डॉ बीना रानी (मेडिकल)

सोमवार

समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. कुमारी अर्पणा (गायनी ओपीडी ओटी), डॉ. जियाउल हक (डेंटल), डॉ आकाश सिंह (जेनरल ओपीडी), डॉ अभिनंदन कुमार, डॉ अमिताभ दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक डॉ जियाउल हक (डेंटल)रात 8:00 से सुबह 8: बजे तकडॉ प्रमोद कुमार व डॉ कुमारी अर्पणा

मंगलवार

समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ प्रभात कुमार (अस्पताल प्रभारी), डॉ जियाउल हक (डेंटल), डॉ काशी नाथ, डॉ अनुपमा चौधरी (जेनरल ओपीडी ) व डॉ सुषिता कुमारी (गायनी)दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तकडॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ अमिताभ रात 8:00 से सुबह 8:00 डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ सुषिता कुमारी

बुधवार

समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ अनुपमा चौधरी (गायनी), डॉ पिंकी कुमारी (जेनरल), डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ काशी नाथ व डॉ जियाउल हक (डेंटल).दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक डॉ काशी नाथ व डॉ प्रमोद कुमाररात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक डॉ. अमितान व डॉ अनुपमा चौधरी गुरुवार समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ आकाश सिंह (गायनी ओपीडी ओटी), डॉ बीना रानी (जेनरल), डॉ काशी नाथ, डॉ अभिनंदन कुमार, डॉ जियाउल हक (डेंटल), डॉ अमिताभ दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक डॉ काशी नाथ व डॉ अभिनंदन कुमाररात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तकडॉ. अभिनंदन कुमार व डॉ आकाश सिंह

शुक्रवार

समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से दोपहर 2:00 डॉ बीना रानी (गायनी), डॉ सुषिता कुमारी (जेनरल ओपीडी), डॉ काशी नाथ (ओपीडी), डॉ जियाउल हक (डेंटल)दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ अभिनंदन कुमाररात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तकडॉ अभिनंदन कुमार, डॉ बीना रानी

शनिवार

समय तैनात चिकित्सकसुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ कुमारी अर्पणा (जेनरल ओपीडी), डॉ पिंकी कुमारी (गायनी), डॉ अभिनंदन कुमार व डॉ प्रमोद कुमारदोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक डॉ. अमिताभ रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक डॉ. अमिताभ,डॉ. पिंकी कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन