जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 22 लोगों की समस्या

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 22 लोगों की समस्या

SASARAM NEWS.सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम उदिता सिंह ने 22 लोगों की समस्या सुनी. जिला जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को डीएम के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

फोटो-15- लोगों की शिकायत सुनतीं डीएम उदिता सिंह व अन्य प्रतिनिधि, सासाराम नगर सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम उदिता सिंह ने 22 लोगों की समस्या सुनी. जिला जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को डीएम के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया. दिनारा प्रखंड के वसुधरी गांव से पहुंची सबिता कुमारी ने आवासीय भूमि व कॉलोनी के लिए आवेदन दिया. इनके आवेदन को निष्पादन के लिए डीएम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास भेज दिया. वहीं डेहरी के वार्ड संख्या-14 की रहनेवाली कमलावती देवी ने मुआवजा राशि भुगतान के लिए आवेदन दिया. उन्होंने ने अपने आवेदन में लिखा है कि मुकदमा संख्या-2वी/2011-2012 प्रोजेक्ट पाली रेलवे पुल डेहरी निर्माण में मेरी जमीन का अधिग्रहण किया गया था. लेकिन, अबतक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है. वहीं नौहट्टा प्रखंड के जयंतिपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान भी जनता दरबार में पहुंचे थे. उन्होंने डीएम को बताया कि मेरे पंचायत के मुखिया जेल चले गये हैं. इस वजह से विकास के कार्य बाधित हैं. ऐसे में उपमुखिया को प्रभार सौंपा जाये, जिससे पंचायत का विकास कार्य हो सके. इन सभी आवेदनों को डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास निष्पादन के लिए भेज दिया. साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये. किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन