करूप सेनुवार चाट में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
करूप सेनुवार चाट में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के करूप सेनुवार चाट में नवजात शिशु का शव मिलने से शनिवार को इलाके में सनसनी फैल गयी.जानकारी के अनुसार खेत की ओर गये ग्रामीणों ने एक स्थान पर नवजात शिशु को पड़ा देखा.

विज्ञापन

फोटो -20-करूप सेनुवार चाट में पड़ा नवजात शिशु का शव प्रतिनिधि, शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप सेनुवार चाट में नवजात शिशु का शव मिलने से शनिवार को इलाके में सनसनी फैल गयी.जानकारी के अनुसार खेत की ओर गये ग्रामीणों ने एक स्थान पर नवजात शिशु को पड़ा देखा. पास जाकर देखने पर शिशु मृत अवस्था में पाया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना शिवसागर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गयी और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन