हुंकाडीह स्कूल में शिक्षक को मारपीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरोपित शिक्षिका व उसका पति गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुकाडीह में गुरुवार को शिक्षक और शिक्षिका के परिजनों के बीच मारपीट में एक शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षिका और उसके पति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय हुकाडीह में पदस्थापित शिक्षक रणविजय कुमार सिंह और शिक्षिका रिंकी कुमारी के बीच पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर हो-हंगामे के बाद मारपीट हुई. रिंकी देवी और उनके पति अमित कुमार ने मारपीट कर रणविजय कुमार सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उनका प्राथमिक उपचार स्थानीय सीएचसी में करने के बाद चिंताजनक स्थिति में बाहर रेफर कर दिया गया है. जख्मी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपित रिंकी देवी और उनके पति अमित कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन