पटना गांधी मैदान के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाएंगे रोहतास के 12 छात्र

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :21 Mar 2026 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
पटना गांधी मैदान के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाएंगे रोहतास के 12 छात्र

22 से 24 मार्च के कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं लेंगे भाग

विज्ञापन

चित्रकला व ओलंपियाड में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व जिलास्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम आये 12 छात्र-छात्राएं हुए रवाना 22 से 24 मार्च के कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं लेंगे भाग फोटो-14- पटना के लिए रवाना होते शिक्षकों के साथ छात्रों का दल प्रतिनिधि, सासाराम कार्यालय 22 से 24 मार्च तक पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस-2026 कार्यक्रम में जिले के छह छात्र व छह छात्राएं भाग लेंगी. कुल 12 छात्रों का दल शनिवार को जिला शिक्षा परियोजना पर्षद सासाराम कार्यालय परिसर से दो शिक्षकों के साथ पटना के लिए रवाना हुआ. मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गत दिनों जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. चयनित छात्रों में चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त सूर्यपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपट्टी के कक्षा सात के छात्र सागर कुमार, दावथ प्रखंड के पीएमश्री मध्य विद्यालय योगिनी की कक्षा सात की छात्रा रुचि सिंह, राजपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियांवक के कक्षा 10 के छात्र प्रभात कुमार व सासाराम प्रखंड के रमा जैन बालिका 2 विद्यालय सासाराम की कक्षा 11 की छात्रा कार्तिक नंदिनी शामिल हैं. प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त शिवसागर प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शिवसागर के कक्षा आठ के छात्र विष्णु कुमार, राजकीय मध्य विद्यालय शिवसागर की कक्षा आठ की छात्रा नीतू कुमारी, दावथ प्रखंड के पीएमश्री जयदयाल सिंह उच्च विद्यालय डेढ़गांव के कक्षा 10 के छात्र आविष्कार भारती व श्रीमती नागवंशी कुलदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनियां, शिवसागर की कक्षा नौ की छात्रा नेहा कुमारी शामिल हैं. गणित ओलिंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त काराकाट प्रखंड के मध्य विद्यालय गोड़ारी की कक्षा सात की छात्रा शिक्षा कुमारी, तिलौथू प्रखंड के मध्य विद्यालय पतलुका के कक्षा आठ के छात्र आशुतोष कुमार, सूर्यपुरा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बलिहार के कक्षा 11 के छात्र अंकित राज व रोहतास प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय उचैला की कक्षा 11 की छात्रा कौशिक राज शामिल हैं. इन 12 छात्रों के दल के साथ शिवसागर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदवां की शिक्षिका गीता कुमारी व अकोढ़ीगोला प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर के शिक्षक विकास तिवारी रवाना हुए.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन